Monday 28 February 2011

ये है दुनिया का सबसे गंदा शहर !

मनशिअत नासेर.काइरो शहर का बाहरी और पिछड़ा हुआ इलाका है मनशिअत नासेर। यहां हर घर की छत पर टनों से कबाड़ा बिखरा देखा जा सकता है। मिस्र की इस राजधानी में पूरे देश का कबाड़ा लाया जाता है। आश्चर्य की बात यह है कि यहां के हर इंसान की जिंदगी इस कबाड़े से गुजर रही है।


ऐसा नहीं है कि यहां की बनावट कुछ अलग है। हर आम शहर की तरह यहां भी मकान, बिल्डिंग्स और अपार्टमेंट हैं लेकिन सभी की छतों पर ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। दिनभर यहां सड़कों पर ट्रक, बैलगाड़ी या फिर किसी अन्य साधन से कबाड़ा लाते हुए देखा जा सकता है। हर सड़क, हर गली में इसके पहाड़ लगे हुए हैं।



वहां के स्त्री-पुरुष ही नहीं बच्चों को भी इन्हें खंगालते देखा जाता है। उन्हें इसमें से बेचने योग्य सामान की तलाश होती है। इसमें से 80 प्रतिशत माल बेचा या फिर रीसाइकिल किया जाता है। बाकी बचा हुआ माल यूं ही बिखरा रहता है और गंदे जानवर उसमें घूमते रहते हैं या फिर इसका ईंधन के रूप में उपयोग किया जाता है।

No comments:

Post a Comment