Monday 28 February 2011

ब्रिटेन में दुनिया का सबसे बड़ा आलू!

ब्रिटेन में एक शख्स ने दुनिया का सबसे बड़ा आलू उगाया है! इस आलू का वजन करीब 3.75 किलोग्राम है। ब्रिटेन के एक गार्डनिंग शो में


इस भारी भरकम आलू का प्रदर्शन किया गया।


यह आलू कोंडोर किस्म का है। इसे पीटर ग्लाजेब्रुक नाम के शख्स ने उगाया है। अखबार ‘द सन’ के अनुसार इस आलू को सोमरसेट में शेप्टन मॉलेट के ‘नैशनल गार्डनिंग शो’ में आधिकारिक तौर पर तौला गया।


ग्लाजेब्रुक ने बताया, ‘इस आलू के पीछे का रहस्य सही किस्म का बीज है। यह जानना जरूरी है कि इसे कैसे बोया जाए। इसमें बहुत मेहनत करनी पड़ती है।’

No comments:

Post a Comment